
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। यह सपा-बसपा नहीं है जहां केवल परिवारवाद चलता है। भाजपा ने जनता के हृदय में जगह बना ली है। जनता जानती है कि कांग्रेस के कार्यकाल में कितने घोटाले हुये। यहां तक कि राष्ट्रमण्डल खेलों को भी नहीं बख्शा गया। इससे भारत की छवि पूरे विश्व में धूमिल हो गयी। इसी से भाजपा ने 2014 के चुनाव में जनता से जो जनसमर्थन मांगा था, उस समय भ्रष्टाचार एक प्रचलित सब्द था। यह उसी जनसमर्थन का बल है कि हम राष्ट्रवादी नीतियां बना रहे हैं। उक्त बातें नगर के बीआरपी इण्टर कालेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा रेल राज्यमंत्री ने कही। उन्होंने भारत सरकार के दृढ़ इच्छाशक्ति का उल्लेख करते हुये सर्जिकल स्ट्राइक एवं नोटबंदी पर चर्चा किया और कहा कि सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों की बोलती बंद हो गयी है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये उन्हों कहा कि यह केवल शिलान्यास करती है। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान, किसान, महिला एक साथ खड़े होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करें। यह परिवर्तन यात्रा इसी का सन्देश लेकर आयी है। इसके पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज 14वें दिन जौनपुर पहुंची जिसका नेतृत्व प्रदेश मंत्री, पूर्व मेयर, यात्रा के सह संयोजक कौशलेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संयोजक सुधीर मिश्र, सांसद केपी सिंह व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय कर रहे थे। इस अवसर पर मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, अशोक चौरसिया, रामतेज पाण्डेय, डा. विनोद प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पंकज जायसवाल, युवा नेता धर्मेन्द्र सिंह, बदलापुर विस क्षेत्र के संजय सिंह, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, पीयूष गुप्ता, महिला नेत्री किरन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों उपस्थित रहे। सभा का संचालन गिरीश यादव एवं आगंतुकों के प्रति आभार सुशील उपाध्याय ने ज्ञापित किया।