जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार शाहगंज की तरफ से सोमवार को प्रातः से लेकर देर शाम तक निःशुल्क जलपान की व्यवस्था की गयी। यह व्यवस्था शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफडी बैंक व सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया में पैसा जमा करने व निकालने वालों के लिये की गयी थी। इस मौके पर उपस्थित अस्पताल के संचालक डा. तारिक बदरूद्दीन शेख व प्रबन्धक डा. श्रीमती हुमेरा बानो ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा, ताकि उन लोगों को पानी के लिये भटकना न पड़े। इस अवसर पर सेराज अहमद, रमेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, अनवार अहमद, मो. मुदस्सिर, पंकज कुमार, उमेश चन्द्र अग्रहरि के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।