किसानों व गरीबों की समस्याओं को लेकर रालोद ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को जिला प्रशासन से मिला। इस दौरान उन्होंने महाहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुये इसे अमल में लाने की मांग किया। इस दौरान बताया गया कि गत दिवस की गयी नोटबन्दी से आमजन त्रस्त है। निःसंदेह काले धन का प्रचलन रोकना अनिवार्य है किन्तु इस तरीके से आमजन को रोजमर्रा के कार्यों में मुसीबत न झेलनी पड़े। आज नोटबन्दी के बाद से व्यापार ठप्प है जिससे किसान व दैनिक मजदूर तबाही की ओर बढ़ रहा है। रबी फसल की बुवाई चल रही है। किसानों को अधिकतर भुगतान नगद करना होता है। ऐसे में किसानों को बैंक खाते से ढाई लाख रूपये निकासी की अनुमति दी जाय। किसानों हेतु बैंक में अलग काउण्टर बनाये जायं। शादी के लिये धन निकासी की सीमा ढाई लाख से बढाकर ५ लाख रूपये की जाय। निजी अस्पताल, मेडिकल स्टोर, विद्यालय में पुरानी मुद्रा के लेन-देन को मान्य किया जाय अथवा इन संस्थानों में बैंक के अस्थायी बूथ बनाये जायं। कृषि उपकरणों की खरीद में पुरानी मुद्रा से लेन-देन को मान्य किया जाय। मण्डी में किसानों को अपनी उपज बेचने में आ रही असुविधा को दूर करने हेतु सभी जिन्सों की सरकारी एजेन्सी द्वारा खरीद की जाय। ग्रामीण इलाकों में सचल एटीएम भेजे जायं। कृषि ऋण माफ किये जायं एवं अन्य ऋणों की वसूली छः माह के लिये स्थगित की जाय। छः माह के बिजली, पानी, गृह शुल्क माफ किये जायं। समस्त सहकारी बैंक व समितियों से किसानों को पुरानी मुद्रा में लेन-देन शुरू कराया जाय। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष समेत उधम सिंह यादव, प्रदीप तिवारी, बलराम सरोज, महाबल मौर्य, विनय यादव, डा. एसए रिजवी, एसपी पाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 6048977661917052058

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item