शादी के बाद लड़की मायके वालों के कब्जे में

जौनपुर । मुम्बई में रहते हुए एक प्रेमी युगल ने कानूनी तौर पर मुम्बई महासनगर पालिका में विधिवत शादी कर लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे लेकिन लड़की के मायके वाले इस शादी से खफा थे और पिता की बीमारी का बहाना बनाकर लड़की को अपने साथ लेकर चले आये। युवक ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराकर पत्नी को उसके साथ रहने की गुहार लगायी है। बताते हैं कि वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरावं बाजार गांव की रूबी यादव अपने परिजनों के साथ मुम्बई गयी जहां उसका चक्कर अविनाश शरद काम्बले संयोग लेन सजंीवनगर नियर हनुमान टेम्पल मुम्बई से चल गया। दोनों ने 25 मई 2016 को शादी किया 12 अगस्त 2016 को शादी का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ और साथ रहने लगे। इसके बाद रूबी के पिता शरदजीत यादव की बीमारी का बहाना बहाना बनाकर रूबी के मायके वाले उसे कठिरांव लेकर चले आये और अब विदाई न करके उसकी दूसरी जगह शादी करने जा रहे है। रूबी अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन उसके परिजनों को यह गवारा नहीं है।

Related

news 4046382638480555467

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item