पूजनार्थियों की सेवा में डटा रहा श्री संकट मोचन संगठन



 डीएम-एसपी ने गोपी घाट की व्यवस्था का लिया जायजा 
 जौनपुर। डाला छठ जैसे महापर्व के बाबत तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पूजनार्थियों के लिये समुचित व्यवस्था की गयी। देखा गया कि गोपी घाट पर श्री संकट मोचन संगठन के कार्यकर्ताओं ने जहां प्रकाश, सफाई, बच्चों के लिये खिलौने, नदी मंे बैरिकेटिंग, भगवान सूर्य की आकृति की व्यवस्था किया, वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से मेले का संचालन भी किया जाता रहा। साथ ही शाही पुल से नीचे उतरने के लिये एक सीढ़ी होने से उत्पन्न होने वाली परेशानियों को देखते हुये दूसरी स्थायी सीढ़ी की व्यवस्था करायी गयी। इसके अलावा संगठन के कार्यकर्ता जहां नदी में नाव पर सवार होकर डटे रहे, वहीं मेले में चक्रमण भी करते नजर आये। उनकी व्यवस्था को देखते हुये जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना तमाम अधिकारियों के साथ गोपी घाट पर पहुंचे और चक्रमण करते हुये व्यवस्था का जायजा लिये। गोपी घाट पर श्रमदान करने वालों में उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के प्रशिक्षक व अध्यक्ष लालजी निषाद, सूरज निषाद, राघवेन्द्र जायसवाल, सूरज पण्डा, राजू चौधरी, डा. कमलेश, मदन जायसवाल एडवोकेट, मुकेश श्रीवास्तव, बलराम निषाद, रविन्द्र निषाद, बबलू ओझा एडवोकेट, राजू प्रजापति सहित तमाम लोग रहे। वहीं दूसरी ओर विसर्जन घाट पर श्री गणेश पूजनोत्सव समिति द्वारा पूजनार्थियों के लिये समुचित व्यवस्था की गयी। यहां लोगों की सेवा में लगने वाले अंकित सिंह, लालमन निषाद, धीरज निषाद, दीपक निषाद, लालचन्द्र निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, विक्रम, रंजीत, अरविन्द, गोलू, मोलू, छोटू, मोटू, पिण्टू, सोनू, शरद, प्रदीप, विशाल, जंगी लाल, सुशील निषाद, पुजारी निषाद, राजेश ठेकेदार, अजीत निषाद, अनिल निषाद सहित आलोक कसौधन, गोमती स्वच्छ अभियान के गौतम गुप्ता, विकास शर्मा, राजवीर सिंह, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, समाजसेवी शशांक सिंह रानू, आनन्द अग्रहरि, निशाकांत द्विवेदी आदि लोग प्रमुख रहे।

Related

news 8536332613478979541

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item