नमक की कमी नही , अफवाह में पड़े जनता
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_518.html
जौनपुर। नगर के लोग कल रात में सड़कों पर निकल आये और नमक की खरीददारी करने लगे जिसे एक किलो की जरूरत थी वह 5 किलो नमक खरीदने लगा। इसका लाभ उठाते हुए कुछ लोगों ने ज्यादा कीमत पर नमक बेचना शुरू कर दिया जो कि निंदनीय कार्य है। आज देश 500 और हजार की नोट बंद होने परेशान है। उस पर नमक की कमी की अफवाह फैलाकर लोगों ने लोगों ने निंदनीय कार्य किया। प्रकरण के संज्ञान में आते ही तत्काल व्यापार मण्डल मण्डल कल्याण समिति अध्यक्ष जावेद अजीम ने सिटी मजिस्ट्रेट को तत्काल अवगत कराया जिस पर शहर कोतवाल ने तत्काल अपने मातहतों को यह एलान करने को कहा कि यह एक अफवाह है धीरे-धीरे नगर में भीड़ बढ़ती गयी जिसके कारण रात्रि में समिति ने शहर कोतवाल से परामर्श करके अपने पदाधिकारियों द्वारा रिक्शा पर माइक लगाकर नगर में यह ऐलान कराया कि नमक की कोई कमी नहीं है। यह एक अफवा है। कोई व्यक्ति जरूरत से न तो नमक खरीदे और न ही उचित मूल्य ज्यादा का बेचें। इसक बहुत अच्छा असर हुआ। कोतवाली चैराहा, चहारसू, पुरानी बाजार, बड़ी मजिस्द, उर्दू बाजार, सब्जी बाजार, अटाला, अलफस्टीनगंज क्षेत्र में लाउड स्पीकर से सीमित के सदस्य देर रात्रि तक ऐलान करते रहे। जिससे नागरिकों को सकून मिला और लोग घरों को वापस गये। ऐलान साबिर अजीम ने किया। साथ में उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष नूरूद्दीन शेख, मंत्री फिरोज खान, नगर युवा अध्यक्ष सौरभ साहू, संरक्षक साहब लाल साहू ने देर रात्रि तक एलान करने में अपना सहयोग किया।

