32 किसानों को किया गया सम्मानित

 जौनपुर।  मुख्य विकास अधिकरी शीतला प्रसाद श्रीवास्त्व की अध्यक्षता में आज अपरान्हः 12 बजे से पालिटेक्निक कृषि परिसर में मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस समारोह एवं किसान सम्मान का आयोजन किया गया। सीडीओ ने किसान मेले में लगाये गये लगभग 16 विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों/किसानों को सफल प्रदर्शन के लिए बधाई भी दिया। मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर सी.डी.ओ. द्वारा समारोह में दीप प्रज्जवलित कर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया एवं आये हुए किसानों का भी स्वागत किया। उन्होंने बताया कि दस वर्ष के गेहूं के बीज पर अनुदान के बाद 10 रू0 किलो की दर से डीवीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। खेती में आ रही विभिन्न समस्याओं  के बारे में कृषि वैज्ञानिकों डा0 अमिताभ कर, डा0 अनिल यादव, डा0 सुरेश कन्नौजिया, उपनिदेशक गन्ना शोध बी0के0 सिंह, डा0 सन्दीप कन्नौजिया, डा0 नरेन्द्र रघुवंशी ने फसल सुरक्षा, दीमक, घडरोज, सहद, जैविक खेती कम्पोस्ट खाद, हरी खाद, बर्मी खाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिये। किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं बतायी जिस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निदान के लिए उप निदेशक कृषि को आज ही मेरे समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सम्मानित कृषक गेहू में स्वप्नशील सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मटर में बनवारी लाल यादव, मनोज कुमार सिंह, धान में दीनानाथ सिंह, मकबूल हसन, उर्द में कृपा शंकर सिंह, छोटेलाल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पशुपालन में भैंस में रंजीत कुमार यादव, श्रीमती मालती, शंकर नस्ल गाय में जटाशंकर, दुर्ग विजय, देशी गाय में पंकज यादव, श्रीमती सुखराजी देवी, भेड/बकरी में पलकधारी, सियाराम को सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा केला खेती में प्रेम बहादुर सिंह, फागूराम, गुलाब में सत्येद्र कुमार, टमाटर में अमरनाथ यादव, रामनारायन मौर्या, मौनपालन में गोरखनाथ मौर्या, मिर्च में बीरबल बिन्द, आलू की खेती में महादेव वर्मा को सम्मानित किया गया। गन्ना विभाग द्वारा समर बहादुर यादव, रामआसरे यादव, मुरारी सिंह, सतिराज यादव  को सम्मानित किया गया। मत्स्य पालन में कृष्णचन्द्र विन्द, प्रदीप कुमार, जयप्रताप, बृजेश कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, ए0आर0 कोआपरेटिव गणेश गुप्ता, सहा0अभि0 लघु सिचाई उमाकान्त तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओमकार सिंह, द्वितीय  सुग्रीव प्रसाद वर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एस.के.मिश्रा ने अपने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से किसानों को जानकारी दिया। 
सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है किसान के बदौलत ही पूरा देश अन्न पाता है, हमें इस बात का गर्व है कि किसान अपने को उन्नतिशील खेती करके आज किसान होने पर गर्व महसूस कर रहे है। जिन लोगों ने नये तकनीकि का प्रयोग कर आज सम्मानित हुए है अन्य किसान भाई भी आगे चलकर आधुनिक खेती करके पुरस्कार प्राप्त कर सकते है। विभिन्न योजनाओं का लाभ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के खाते में सीधे भेजा जा रहा है। आप सबकी जागरूकता से ही शासन द्वारा विभिन्न काल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। किसान भाई मृदा की जॉच कराकर एक ही फसल एक खेत में न बोकर बदल-बदल कर बोकर लाभ कमायें। कृषि वैज्ञानिक द्वारा दलहन की फसलों को मेड़ पर लगाने के प्रयोग को अपनाने का निर्देश दिया। किसान उन्नतिशील बीज, आधुनिक तकनीकि, जैविक खाद के प्रयोग से अधिक से अधिक लाभ लेने का सुझाव दिया। हर साल नई प्रजाति के शोधित बीज का ही प्रयोग करें। खेती के साथ ही पशुपालन करके किसान लाभ कमायें। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा 8, उद्यान विभाग द्वारा 8, पशुपालन विभाग द्वारा 8, गन्ना विभाग द्वारा 4, मत्स्य विभाग द्वारा 4 कुल 32 किसानो को सीडीओ द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों की सराहना सीडीओ ने किया तथा सफल कार्यक्रम के लिए उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दिया।
       इस अवसर पर सौर ऊर्जा, लघु सिचाई, भूमि संरक्षण, उद्यान, इफको, यू0पी0स्टेट, यू0पी0एग्रो0, कृषि विज्ञान केन्द्र, रेशम, गन्ना, मत्स्य, डेयरी, कृषि रक्षा, युनियन बैंक, वन, कृभको, भूमि सुधार, मृदा परीक्षण आदि द्वारा पण्डाल लगाये गये थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि तकनीकि अधिकारी डा0 रमेशचन्द यादव ने किया। आभार जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने व्यक्त किया।

Related

news 1428526265741219561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item