5 घंटे लगातार जाँच के बाद भी खुलाशा तो दूर ,चोरी गयी धन का अनुमान भी नही लगा सकी पुलिस व बैंक मैनेजर
https://www.shirazehind.com/2016/12/5.html
जलालपुर (जौनपुर) वाराणसी -जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बे
में स्थित यूनियन बैंक की शाखा जलालपुर मे गुरुवार की रात्रि मे चोरो ने
बैंक में रखा रुपए पर हाथ साफ कर दिया। बताते है कि रोज की भाँति बैंक बंद
करके बैंक कर्मचारी अपने अपने घर चले गये। यूनियन बैंक के बगल में लछिमन
साहू के मकान का निर्माण कार्य दिन मे चल रहा था ।सुबह जब वह अपने
निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा बैंक के पीछे का खिड़की कटा तथा पैसों से भरा
छोटी-छोटी बोरी रखा देख अवाक हो गया ।उसने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर
दिया ।सूचना पाते ही पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर
पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सहित बैंक कर्मचारियों को घटना के बावत जानकारी
दिया।चोरो ने निर्माणाधीन मकान के पास से लकड़ी की सीढ़ी ले आकर बैंक की
खिड़की को गैस कटर द्वारा काटा उसके बाद अंदर घुसकर सी सी कैमरे की केबल
सहित सायरन का कनेक्शन काट दिया ।इसके बाद तीन दरवाजो को गैस कटर से काटकर
स्ट्रांगरुम मे पहुँच कर उसमे रखा रुपये के नए नोटो तथा एक प्राइवेट
लाकर्स को भी काट कर उसमे रखा सामान पर हाथ साफ कर दिया। उस लाकर में क्या
था इसकी जानकारी नहीं हो पायी तथा बैंक से 8 बोरी सिक्का निकाल कर बैंक
के पीछे रखा था उसे अपने साथ नही ले गये। उस प्रत्येक बोरी पर पच्चीस रुपया
लिखा हुआ था। लगभग बीस हजार मूल्य का सिक्का बाहर पड़ा हुआ था उसे चोरो
ने वही पर छोड़ दिया। वही पर लोहे का नुकीला राड रिंच पाना पेंचकस सलाई
रिंच दो आरी ब्लेड तीन गैस सिलेण्डर पाईप तथा एक कम्बल मौजूद था। पुलिस
अधीक्षक अतुल सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल किए तथा डॉग
स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया ।खोजी कुत्ता बादल को डॉग
हैंडलर मनोज यादव ने मौके पर रखा सामान को सुघाया खोजी कुत्ता बैंक के पीछे
कुछ दूर जाने के बाद उत्तर दिशा में अमरुद के बाग में जाकर पश्चिम दिशा
में घूमकर बिना दरवाजे के मकान से होता हुआ मेन रोड पर आकर बैठ गया ।ऐसा
अनुमान लगाया जाता है कि चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद किसी वाहन
से फरार हो गये होगे। चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। मौके
पर पैसा निकालने वालो की भी भारी भीड़ जमा थी। परन्तु चोरी की घटना घटने के
कारण बैंक का कोई कार्य नही हो सका।घटना स्थल पर डीआई जी सहित पुलिस
अधीक्षक अतुल सक्सेना बैंक के उच्चाधिकारियो सहित एस डी एम केराकत सहदेव
मिश्रा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय थाना जफराबाद थाना मड़ियांहू सहित
भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी ।शाखा प्रबन्धक मितान्सु
शेखर मोहन ने चोरी की घटना की लिखित सूचना थाने पर दे दिया है।पुलिस मामले
की जाच पड़ताल मे जुट गयी है।
5 घंटे लगातार जाँच के बाद भी पुलिस वा बैंक मैनेजर यह भी अनुमान नही लगाय पये की बैंक से कुल कितना धन गया है।

