कृषक इण्टर कालेज थानागद्दी की कमान नियंत्रक के हाथ में
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_329.html
जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने
बताया कि कृषक इण्टर कालेज थानागद्दी व्याप्त गम्भीर वित्तीय एवं प्रशासनिक
अनियमितताओं के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा अधिनियम-1921 की धारा-16 डी(4)
के अन्तर्गत विद्यालय प्रबन्ध समिति को अतिक्रमित करते हुए विद्यालय एवं
उसकी परिसम्पत्तियों के प्रबन्धन हेतु शासन के कार्यालय आदेशानुसार जिला
विद्यालय निरीक्षक के उपलब्ध करायी गयी आख्या में सम्यक विचारोपरान्त आंशिक
रूप से संशोधित करते हुए प्राधिकृत नियंत्रक प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर
कालेज के स्थान पर प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रमगढ़वा सारनाथ वाराणसी को
पदेन प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

