व्यापारी स्वंय करें जी.एस.टी. का पंजीकरण
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_472.html
जौनपुर। सरकार द्वारा
जी.एस.टी. लागू किया जाना है। जिसके लिए व्यापारियों को वाणिज्यकर विभाग
द्वारा आई.डी पासवर्ड जारी किया जा रहा है, काफी व्यापारियों को विभाग
द्वारा उनके उस मोबाइल नम्बर पर भेजा जा रहा है। नम्बर व्यापारी ने
वाणिज्यकर विभाग को टिन नम्बर प्राप्त करने हेतु दिया था। उन व्यापारियों
को जिनका मोबाइल नम्बर अब बदल गया है। या जिनको अभी तक विभाग से मोबाइल पर
मैसेज नहीं प्राप्त हुआ हैं। वह विभाग से जी.एस.टी. पासवर्ड प्राप्त कर
लें। व्यापारी स्ंवय अपने आई.डी से वाणिज्यकर विभाग द्वारा टिन पंजीकरण
प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड एंव 6 अन्य प्रपत्र स्कैन करे।
जी.एस.टी. नामांकन प्रक्रिया बेहद आसान हैं।
1. जी.एस.टी. के कामॅन पोर्टल ूूूण्हेजण्पद पर लागिन करें।
2. वाणिज्यकर विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई प्रोविजनल आई.डी और पासवर्ड की मदद से अपना यूनिक यूजर नेम और पासवर्ड बनायें।
3. इनरोलमेन्ट एप्लिकेशन भरें।
4. आवश्यक दस्तावेजो के साथ इनरोलमेन्ट एप्लिकेशन सब्मिट करें।
उपरोक्त
जानकारी वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेट कमिश्नर श्री कुमार नवीन एंव सन्तोष
द्विवेदी जी ने व्यापार मण्डल कल्याण समिति के अध्यक्ष जावेद अजीम एंव
उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन एंव महामंत्री विकाश गुप्ता, साहब लाल साहू से
आग्रह किया कि आप अपने संधटन के माध्यम से व्यापारियों में जागरुकता का
प्रमाण करें।
31 दिसम्बर से 5 जनवरी तक बढा दिया गया है।

