पेड़ से लटकती मिली महिला की लाश , सनसनी

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में एक पेड़ से फासी पर लटकती हुई एक विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में पेड़ से लटकती यह शव सुलोचना मौर्या का है। सुलोचना की शादी सन् 2010 में सरोखनपुर गांव के निवासी अखिलेश मौर्या के साथ हुई थी। इस दरम्यान वह दो बच्चो की मां भी बन गयी। आज सुबह उसकी लाश गांव के एक पेड़ से लटकती पायी गयी। महिला का लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बेटी की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता राजेन्द्र मौर्य ने हत्या करके उसका शव पेड़ पर लटकाने की तहरीर दिया। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दिया है।

Related

news 5552404382164524082

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item