सपा शक्ति प्रदर्शन : संगीता पर भारी पड़े बाबा दुबे
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_400.html
जौनपुर। टिकट बटवारे को लेकर मुलायम कुनबे में हो दंगल का असर जौनपुर में पूरी तरह से आ गया है। यहां की बदलापुर विधानसभा सीट पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा घोषित की प्रत्याशी संगीता यादव ने चुनावी ताल ठोक दिया है। वही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी बदलापुर विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे भी अपने समर्थको के साथ चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर दिया। दोनो प्रत्याशी अपने अपने समर्थको के साथ शक्ति प्रर्दशन किया। इस शक्ति प्रर्दशन में बाबा दुबे काफी भारी पड़ते दिखाई दिये।
उधर प्रदेश की राजधानी लखनऊ टिकट बटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी दो धड़ में बटती दिखाई पड़ रही है वही जौनपुर की बदलापुर विधानसभा में सपा के दो दो प्रत्याशी अपने अपने समर्थको के साथ जमकर शक्ति प्रर्दशन किया। पहले शिवापाल यादव द्वारा घोषित प्रत्याशी संगीता यादव लग्जरी गाड़ियों का काफिले के साथ बदलापुर विधानसभा में शक्ति प्रर्दशन करते हुए अपने चुनाव प्रचार का अगाज किया। संगीता ने कहा कि मुझे पार्टी हाईकमान ने टिकट दिया है। मै सरकार के विकास कार्यो के सहारे जनता के बीच जाऊंगी। उन्होने मुलायम परिवार के झगड़े को निजी विवाद बताते हुए कहा कि बाद सभी एक हो जायेगे। बाप बेटा कभी अलग नही हो सकते है।
संगीता का कारवा गुजरते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे भारी लावलश्कर के साथ सीधे लखनऊ से बदलापुर आ धमके। वहां पर मौजूद बाबा के सैकड़ो समर्थको ने गांजेबाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। बाबा दुबे ने जनता के बीच एलान किया कि मुझे मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने की हरी झण्डी दिया है। मै मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़कर केवल बदलापुर सीट ही नही बल्की जौनपुर की सभी नौ विधानसभाओ पर अखिलेश के प्रत्यशाी को जीताकर उन्हे पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करूंगा।