शाहगंज में डकैतों का धावा , महिलाओ को पीटा , लूटा डेढ़ लाख का गहना

जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के नटौली गांव में गुरूवार की रात आधा दर्जन बदमाशो ने एक घर के अंदर धावा बोलकर महिलाओ को जमकर पीटने के बाद करीब डेढ़ लाख रूपये के गहने और पांच हजार रूपये नगद लूटकर फरार हो गये। बदमाशो के जाने के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। कुछ संग्दिध लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
गुरूवार की रात करीब एक बजे शाहगंज कस्बे से सटे नटौली गांव के निवासी संतोष यादव के घर में आधा दर्जन डकैतो ने धावा बोलकर उसकी मां और और पत्नी को जमकर लूटपाट किया। विरोध करने पर उसकी मां और बीबी को लाठियों से जमकर पीट दिया। पिटाई कारण  मां इंद्रावती (60) को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।पत्नी अनीता को भी हल्की चोट आई बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। उनकी हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संतोष की बहन रिंकी यादव  ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रूपये के गहने और पांच हजार रूपये नगद डकैतो ने लूटा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

Related

news 7094438571925454807

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item