तीन और बाल श्रमिकों को मिली मुक्ति

जौनपुर । सहायक श्रम आयुक्त बीएन दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा बाल श्रम सर्वेक्षण अभियान के तहत तीन बाल श्रमिक क्रमशः विष्णू गुप्ता पुत्र राजाराम लखौवा सदर जौनपुर, आकाश पुत्र स्व0 तहसीलदार ग्राम फरीदाबाद बक्शा जौनपुर एवं सनोज कुमार पुत्र बॉसदेव ग्राम-चुरियॉवा जयनगर झारखण्ड को चिन्हांकित किया गया । जो विभिन्न ढाबो में कार्य करते हुए पाये गये। उक्त बाल श्रमिकों का आयु परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर द्वारा कराकर उनके परिजनों को हस्तगत करा दिया गया तथा सेवायोजक के विरूद्व नियमानुसार विधिक कार्यवाही अपनायी जा रही है। टीम के सदस्यो में एस0एन0 सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एन0के0 सिंह, ऐन्टी ह्यूमन ट्रैफकिंग की तरफ से आर0बी0 कुशवाहा (निरीक्षक), गायत्री प्रसाद यादव (आरक्षी) व नातिक निसार इत्यादि की टीम द्वारा बाल श्रमिकों के चिन्हांकन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

Related

news 5037811379511304260

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item