अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनने तक फलाहार पर रहेगें बाबा दुबे
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_940.html
जौनपुर । विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा शुक्रवार को लखनऊ से लौट कर बदलापुर के इन्दिरा चैक पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए एलान किया कि जब तक अखिलेश यादव दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते तब तक वे फलाहार पर जीवन निर्वाह करेगे तथा अन्न नहीं ग्रहण करेगें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की नीति उनकी नीति है। वे चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगें। जनता से उन्होने सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर महेन्द्र यादव,रमापति यादव, उमा पाण्डेय, धनन्जय सेठ आदि मौजूद रहे। उधर बाबा दुबे के स्थान पर सपा का टिकट पाने के बाद पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य प्राप्त मंत्री संगीता यादव भी लखनऊ से तिहयरा होते हुए बदलापुर पहुंची और बाजार का भ्रमण किया तथा डाक बगले में कहा कि पार्टी ने उन्हे टिकट दिया है और पार्टी का आदेश मानते हुए वे प्रचार प्रसार का काम शुरू कर दी है।

