पुलिस ने बनाया बाहुबली जनता ने बनाया सेवक : अभय सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_354.html
लखनऊ। 1995 से लेकर 2010 तक यूपी की राजधानी और पूर्वाचंल में बाहुबली की रूप में पहचाने जाने वाले गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह अब जन सेवक के रूप में पहचान बना लिया है। वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओ के लिए 24 घंटे खड़े रहते है इसके अलावा शनिवार और रविवार को पूरे दिन उनकी समस्या सुनते है और निराकरण करते है। उनके इस कार्य अब मफिया डान की छवि धूमिल होकर एक कुशल नेता रूप में बनती जा रही है।
फैजाबाद जिले के गोसाईगंज के सपा विधायक अभय सिंह 2012 के विधानसभा चुनाव में पहलीबार राजनीत की दुनियां में कदम रखा। पहलीबार में वहां की जनता ने भारी बहुमत से उन्हे अपना विधायक चुनकर लखनऊ भेजा। प्रचंड बहुत मिलने के बाद से अभय सिंह अन्य विधायको की तरह अपना खुद का विकास न करते हुए क्षेत्र का विकास करने के साथ ही जनता के दुखदर्द बाटने में जुट गये। उनकी कार्यशैली ने अभय के माथे पर लगा बाहुबली के कलंक टिका मिटने लगा है। इस मामले पर अभय सिंह ने बताया कि पुलिस और मीडिया ने मेरी छवि को खराब किया था। अगर मै अपराधी होता तो आज में जेल की सलाखो की पिछे होता। इसका एक और प्रमाण है कि 2012 के चुनाव में हमारे क्षेत्र की जनता ने 67 हजार से अधिक वोटो के अंतर जीत दिलाकर मुझे अपना विधायक चुना है। अगर मै अपराधी होता तो जनता क्या मुझे अपना नेता चुनती।
अभय सिंह का जौनपुर से गहरा रिश्ता है। उनका ननिहाल पूर्व सांसद स्व0 राजकेशर सिंह के घर है। वे यहां पर इण्टर तक की शिक्षा टीडी इण्टर कालेज से किया आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गये। विश्वविद्यालय के छात्र संघ की राजनीत में सक्रिय रहे।