बोलेरो पर बकरियों को उठा ले गये चोर
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_498.html
जौनपुर। सांसद आदर्श गांव बूढ़ूपुर में दो घरों से चोर नौ बकरियां बोलेरो पर लादकर उठा ले गए। घटना सोमवार रात है। पीड़ित परिवारों ने थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रार्थना-पत्र दिया है। जानकारी के मुताबिक चोर पहले गांव में चैथी बिंद के घर पहुंचे तथा अन्दर बंधी छरू बकरियों को बोलेरो में भर लिया। इसके बाद लालचंद के घर पहुंचे और उसके ओसारे में बंधी चार बकरियों को लादने लगे। इसी बीच जब इसकी आहट गृहस्वामी को हुई तो लोग जग गए और चोर भागने लगे। इस भागम- भाग में एक बकरी बोलेरो से नीचे गिर पड़ी जिससे उसका पैर टूट गया तो उसे छोड़कर भाग गए।

