नाराज खाताधारकों ने किया सड़क जाम
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_856.html
जौनपुर। खेतासराय के यूनियन बैक से पैसा न मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक के सामने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग एक घण्टे तक जाम कर दिया था। जिससे एक घण्टे तक यातायात ठप रहा। जाम में कैबनेट मंत्री पारस नाथ यादव भी 15 मिनट तक फंसे रहे। राहगीरों का परवाह किये बगैर बैंकों से पैसा न मिलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया सोमवार को सर्वर डाउन होने के चलते कोई भुगतान नही हुआ मंगलवार दूसरे दिन बैंक खुलने पर बैंकों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। यूनियन बैंक की शाखा में सुबह से कतार में खड़े लोगों को जब मालूम पड़ा की बैंक में सर्वर नहीं है और भुगतान नही होरहा है तो उनका धैर्य जवाब दे गया। बैंक कर्मियों के विरुद्ध नारेबाजी करते उपभोक्ता बैंक के सामने खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। थोड़ी देर जाम चला होगा कि पैसे न मिलने से नाराज उपभोक्ता सड़क पर पहुंच गये। और पुलिस के सामने ग्यारह बजे जाम लगा दिये। इस बीच जौनपुर की तरफ से आ रहे कैबनेट मंत्री भी जाम में फंस गये। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच चुके थे। पहले तो उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की।लेकिन आक्रोशित भीड़ उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि कल सर्वर आने पर सभी को डबल भुगतान किया जायेगा तब जाकर मामला शान्त हुआ सड़क जाम करने वाले एक घण्टे के बाद सड़क खाली कर दिये।

