भाकियू ने किया पंचायत में रखी समस्याये

 जौनपुर । भारतीय किसान यूनियन अवध की जिला इकाई ने किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों का धान क्रय केन्द्रों पर खरीदा जाय। सभी ब्लकों में किसान गोष्ठी करके किसानों को उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी जाय। किसान नेताओं ने कहा कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के वितरण व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त किया जाय व पात्रों को उनका हक दिया जाय व जांच कर अपात्रों को हटाया जाय। किसानों को सुविधा के लिए नयी और पुरानी सब्जी मण्डी जौनपुर में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की जाय। किसानों को रवि फसल की बुआई के लिए खाद बीज उपलब्ध कराया जाय। उन्होने कहा कि मनरेगा मजदूरों को 300 रूपया प्रतिदिन का भुगतान किया जाय किसानों को सिचाई हेतु 12 घण्टे बिजली दी जाय तथा किसानों के खेत की मिटटी की जांच खेत में ही की जाश्। सभा की अध्यक्षता राम सनेही पटेल व संचालन विनोद कुमार मौर्य ने किया जाय। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, पारस नाथ, प्रदीप कुमार, निशा तिवारी, फूल चन्द चुन्नी लाल,सोनू यादव, ओम प्रकाश, ध्रुव नारायण आदि मौजूद रहे।

Related

news 838256112457348308

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item