डीएम का आदेश नहीं मानती पुलिस

जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद जमीन पर निर्माण रूकवाने के नाम पर खर्चा पानी मांगा और न देने पर दलित को भगा दिया। उक्त मामला सलखापुर गांव का है। उक्त गांव निवासी प्रमोद कुमार हरिजन पुत्र शीतला प्रसाद ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया जिसमें आरोप लगाया कि उसके दादा श्याम लाल राम चन्दर से जमीन का बैनामा कराया और काबिज हुए किन्तु परमीशन न होने के कारण तरमीम नहीं हुआ। बाद में पतिराम के पुत्रों ने चकबन्दी अधिकारी को धोखा देकर मकान निर्माण की अनुमति प्राप्त कर लिया। अब दबंगई से निर्माण कर रहे है। विक्रय के बाद परमिशन करना नियम विरूद्ध है। इसे रोका जाय। जिलाधिकारी ने थाना लाइन बाजार को निर्माण रोकने के लिए आदेश लिया लेकिन जब भुग्तभोगी थाने गया तो मुंशी ने उससे सुविधा शुल्क की मांग किया और न देने पर कहा कि डीएम का आदेश रोज आता है बिना खर्चा के दरोगा नहीं जायेगे।

Related

news 7384572774237452892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item