सम्मलेन में महिलाओ ने अखिलेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का लिया संकल्प

जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में आज भारतीय जनता पार्टी ने एक महिला सम्मलेन का आयोजन किया। भीषण ठण्ड के बाद भी दोपहर तक पूरा पण्डाल महिलाओ से भर गया। उमड़ी महिलाओ की भीड़ से गदगद  महिला नेत्रियो ने उत्तर प्रदेश में हो रहे महिलाओ के साथ अत्याचार , गैंग रेप , बलात्कार और हत्याओ को घोर निन्दा करते हुए 2017 के चुनाव में अखिलेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने वकालत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि साढ़े चार साल की अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की महिलाओ , युवाओ , किसानों , बेरोजगारों , दलितों और पिछडो को छलने का काम किया है। आये दिन अखबारों में खबरे छपती रहती है कही महिला के साथ गैंग रेप हुआ है कही पेड़ पर लटकी लाश मिली है कही कुए में महिला मरी पड़ी है कही अध जली शव मिला है। बीजेपी ने महिलाओ को को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश के हर जिले में महिला सम्मलेन आयोजित किया जा रहा है।
अनुपमा ने कहा कि जिस तरह से जिलो - जिलो हो रही सम्मेलनों में महिलाओ की भीड़ उमड़ रही है उससे वास्तव में लगता है उत्तर प्रदेश की महिला शक्ति जाग उठी है। 2017 के चुनाव में प्रदेश से अखिलेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प लेते हुए बीजेपी की सरकार बनाएगी।
इससे पूर्व मुगराबादशाहपुर की विधायक सीमा द्रिवेदी , रंजना सिंह समेत कई भाजपा नेत्रियो ने सभा को सम्बोधित किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री किरन श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह ने किया। इस मौके पर अनिता सिद्धार्थ , शशि मौर्या , मिलन श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।



Related

politics 1493764809208438464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item