सप्लाई विभाग के कर्मचारी रहे हड़ताल पर
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_579.html
जौनपुर। बीते 27 दिसम्बर को इलाहाबाद की तहसील कोराव में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक रामनरेश यादव अपने कार्यालय में शासकीय कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे उसी समय कुछ अधिवक्ताओं व ग्राम प्रधान द्वारा आपूर्ति कार्यालय में आये और आपूर्ति निरीक्षक से अभद्रता कर मार-पीट कर आशोभनीय व्यवहार भी किया।
प्रदेश के समस्त आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उक्त निन्दनीय घटना से आक्रोश है जिसके लिए आज जौनपुर के सभी जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य से विरत रहकर कार्यालय परिसर पर धरना दिया तथा 48 घण्टे के अन्दर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 30 दिसम्बर से अनिश्चिितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरूण वर्मा, श्रीमती रूचि सिंघल, पूर्ति निरीक्षक संजय यादव, अनूप कुमार, पंकज यादव, रत्नेश कुमार, रमाकान्त तिवारी, योगेश उपाध्याय, दिनेश पथिक, मनोज पाण्डेय, नंद किशोर यादव, सतीश चन्द्र, मदन किशोर, पंकज सिंह, राजेन्द्र यादव, मनीष कुमार, विवेक कुशवाहा, सुशील पाण्डेय, सुधांशु त्रिपाठी, पूर्ति लिपिक तुफैल अहमद, मोइजुदीन, श्रीमती प्रतिभा, कृपाल, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, धीर आदि उपस्थित रहे।