कालेधन से हमारे जवानों का खून बहाते थे आतंकवादी : किरण रीजीजू

जौनपुर। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रीजीजू आज जौनपुर में युवा सम्मेलन में भाग लेने आये हुए थे। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने एक प्रेसकॉन्फेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नोटबंदी से भले ही आम जनता को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन 50 दिन बाद सब कुछ  ठीकठाक हो जायेगा। किरण रीजीजू ने पुरे दावे और अकड़े के साथ कहा कि नोटबंदी का असर सीधे आतंक और नक्सलवाद पर पड़ा है। आठ सौ करोड़ रूपये काला धन और चार सौ करोड़ फर्जी नोट से आतंकवाद और नक्सलियों का संचालन हो रहा है। नोटबंदी से देश की बाहरी और आंतरिक दुश्मनो को करारा झटका लगा है। शरहद पार के दुश्मन हो या घर के दुश्मन दोनों ताकते इसी काले धन के बल पर हमारे जवानों का खून बहाते चले आ रहे है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के बातो खुद कांग्रेस के नेता गम्भीरता से नही लेते है हम लोगो की बात दूर की है। उन्हें जो लिखकर दिया जाता वह भी नही बोल पाते है।

Related

politics 2640982285342237852

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item