इंसान दुनियावी उपलब्धियों को ही महत्व देता हैः ज्ञान प्रचारक
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_747.html
जौनपुर।
इंसान दुनियावी उपलब्धियों को ही महत्व देता है। तमाम उपलब्धियां प्राप्त
करने के बावजूद सत्य की अनुभूति आवश्यक है, क्योंकि जीवन का परम लक्ष्य यही
है। उक्त उद्गार मां शीतला चौकियां धाम चौराहे के पावर परिसर के अलावा
मड़ियाहूं व रामपुर में शनिवार को आयोजित निरंकारी सत्संग समारोह में
उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये पंजाब से आये विद्वान संत
एवं ज्ञान प्रचारक प्रभु दयाल सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज
सद्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी हमारे मनों से जाति, पाति, वर्ण, आश्रम, बैर
आदि का भेदभव मिटाकर सबको एक कर रही हैं और निराकार प्रभु का दर्शन कराकर
इस सर्वव्यापी परमात्मा के साथ जोड़ रही है। इस अवसर पर रामपाल, डा.
महेन्द्र, डा. खुर्शीद अहमद, शकील अहमद, रामचन्दर, रजनीश, राजेश, रामदवर
मौर्या, अमृत लाल गुप्ता, श्याम लाल साहू, ज्वाला प्रसाद, चंचल, रामकुमार,
विष्णु गुप्ता, राजीव, पिण्टू जी के अलावा निरंकारी परिवार के सैकड़ों लोग
उपस्थित रहे। मंच का संचालन उदय नारायण जायसवाल ने किया।
