हमारा नव वर्ष जनवरी में नहीं, चैत्र में पड़ता हैः अम्बुजानन्द
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_74.html
जौनपुर।
जनपद के जमालपुर गांव में रविवार को शिव सेवा संस्थानम के संस्थापक स्वामी
अम्बुजानन्द जी महाराज द्वारा बच्चों को कापी-किताब वितरित किया गया। साथ
ही उन्हें भोजन कराकर हिन्दी नव वर्ष के बारे में बताया गया। इस मौके पर
उन्होंने बताया कि यह जो नया साल आप मनाते हैं, यह वह लोग हैं जिनके हम
पहले गुलाम थे। यह वह लोग हैं जिन्होंने हमारे वीर शहीद भगत सिंह, राजगुरु
सुखदेव जैसे भारत मां के सपूतों को जाते-जाते आतंकवादी घोषित कर दिये। हमें
ऐसे लोगों का यह नया वर्ष नहीं बनाना चाहिये। हमारा नव वर्ष तो चैत्र मास
के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। इस अवसर पर मनीष सेठ, विजय चौरसिया, अजय
सोनी, मनीष जायसवाल, अनूप सिंह, रूप नारायण माली, राज सहित तमाम
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

