जेसीआई शाहगंज सिटी ने सैकड़ों गरीबों को दिया कम्बल

जौनपुर। अपनी आस्था ‘मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है’ को चरितार्थ करते हुये जेसीआई शाहगंज सिटी ने 324 गरीबों एवं असहायों को कम्बल वितरित किया।. यह आयोजन रविवार को शाहगंज के कलेक्टरगंज में आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राम सकल मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी मनोज पाण्डेय रहे। अतिथियों ने कुल ३२५ पात्रों को कम्बल वितरित किया। साथ ही मुख्य अतिथि ने संस्था की सराहना करते हुये कहा कि जिस तरह भूख लगने पर मिला भोजन अनमोल होता है, उसी तरह इस भीषण ठण्ड में मिले कम्बल गरीबों के लिये अमूल्य है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ने संस्था के प्रयासों को अनुकरणीय बताया। संस्थाध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा पहले गरीबों को चयनित कर टोकन वितरित किया गया। फिर उन्हीं लोगों को कार्यक्रम में कम्बल दिया गया। इसके अलावा कई जरूरतमंदों को तत्काल भी कम्बल दिया गया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक जेसी ज्ञानेन्द्र यादव ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी रामजी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी दिनेश चन्द्र गांधी, जेसी लालचन्द यादव, जेसी रविकांत, जेसी दीपक, जेसी रविन्द्र, सचिन वर्मा, जेसी अविनाश, जेसी सौरभ सेठ, जेसी देवी प्रसाद, जेसी सर्वेश, जेसी निर्भय, जेसी आशीष, जेसी अश्विनी आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5809975866474787570

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item