प्रत्याशियो ने पकड़ी गांव की पगडडियां
https://www.shirazehind.com/2017/02/blog-post_787.html
जौनपुर। मौसम के साथ जिले की राजनीत की गरमाहट में तेजी आती जा रही है। चुनाव मैदान में बाजी मारने के लिए सभी दलो के प्रत्याशी अब गांव की पगडडियां पकड़ लिया है। सबसे जबरदस्त और रोचक मुकाबला मल्हनी विधानसभा में दिखाई पड़ रहा है। यहां पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है। भाजपा से सतीश सिंह मैदान में ताल ठोक रहे है। बसपा से विवेक यादव है। इन तीनो की राजनीतिक गुणा गणित विगाड़ रहे है पूर्व सांसद धनंजय सिंह। सभी लोग ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है। भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह सुबह से लेकर देर रात तक गांव गांव घर घर जाकर भाजपा और मोदी के कार्यो के आधार पर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है। सतीश सिंह ने आज करंजाकला ब्लाक के बैजारामपुर, आदमपुर, नरौली, रामपुर, पचोखर समेत दर्जनो गांवो में सघन जनसम्पर्क किया।