जौनपुर की दो मुस्लिम महिलाओं का आजमगढ़ में हुआ सम्मान

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिले की दो महिलाओं को आजमगढ़ जिले की एक संस्था ने डीडीसी चकबंदी रितु सुहास ने सम्मानित किया गया।  मीना रिजवी गल्र्स इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य डा. तसनीम फात्मा को सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को जागरुक करने के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के साथ जोड़कर कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह सहित अन्य विषयों के प्रति संघर्ष को देखते हुए नारी शक्ति संस्था आजमगढ़ ने यह सम्मान उन्हें दिया। वहीं सांस्कृतिक क्षेत्र में फ्रेंड्स डांस ग्रुप की निदेशक मिनाज शेख को यह पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएम आजमगढ़ की पत्नी व डीडीसी रितु सुहास ने कहा कि आज नारी सशक्तिकरण का दौर चल रहा है जिस तरह से मुस्लिम महिलाएं समाज की मुख्य धारा में जुड़कर कार्य कर रही है वो काबिले तारीफ है। नारी को अब सिर्फ घरों की शोभा नहीं बनाया जा सकता। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी मुस्लिम महिलाएं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपने देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह संघर्ष अभी आगे चलता रहेगा और हम सब मिलकर एक नये भारत का निर्माण करने का संकल्प लेते है। इस मौके पर आजमगढ़ श्रीमती शारदा सिंह, वंदना द्विवेदी, सलमान शेख सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

news 968187128816424688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item