विमला सिंह को मिला मानवता रत्न पुरस्कार

जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के तत्वाधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला दिवस समारोह का आयोजन कर सम्पूर्ण जगत की महिलाओं को नतमस्तक हो आभार किया गया। इस मौके पर संस्था की तरफ से समाज के विभिन्न वर्ग की महिलाआंे महिला रत्न सम्मान दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना देहदान करने वाली श्रीमती विमला सिंह जी को मानवता रत्न पुरस्कार, होली चाइल्ड एकेडमी की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह जी को विधा रत्न पुरस्कार, सुश्री वंशिका गुप्ता को खेल रत्न पुरस्कार, श्रीमती शकुन्तला देवी को किसान रत्न पुरस्कार व श्रीमती सरिता बैंकर को उद्यम रत्म पुरस्कार दिया गया। जहाँ श्रीमती विमला सिंह जी ने कहा मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य हैं। वही श्री मती नीलम सिंह ने कहा कि भविष्य निर्माण एक साहसिक जिम्मेदारी है। वंशिका ने कहा माता-पिता का प्रोत्साहन ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं तथा उद्यमी श्रीमती सरिता बैंकर ने कहा कि स्वतंत्र उद्यम से ही स्वतंत्र व्यक्तित्व का विकास होता हैं। श्रीमती शकुन्तला देवी ने कहा पिछले सत्रह वर्षों से वह कृषि का कार्य कर रहीं हैं। इस मौके पर संस्था के सदस्यों के लिए नारी सशक्तिकरण पर शक्ति नामक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डल प्रशिक्षण जेसी विशाल गुप्ता ने कहा अपनी ऊर्जा को संचित व एकत्रित कर अपने व्यक्तित्व का विकास करना ही महिला सशक्तिकरण हैं। जेसीरेट चेयरपर्सन ऋचा गुप्ता ने कहा हर महिला का सम्मान करे। अवहेलना, भ्रूण हत्या और नारी की अहमियत न समझने का परिणाम है महिला जनसंख्या में कमी। इस कार्यक्रम में एकता, ज्योति, शालिनी, निहारिका, प्रगति, नेहा, ममता, श्रेया, रीता, प्रतिमा, सीमा, मेघना आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम की संयोजक रेनू बैंकर रही तथा कार्यक्रम का संचालन संगीता सेठ ने किया।

Related

news 7860438392142565283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item