ग्राम प्रधान खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_17.html
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोहका गाव में गुरूवार की रात ग्राम
प्रधान द्वारा अन्य ग्रामीण के सहयोग से बिना परमिशन के पोल पर
ट्रांसफार्मर लगाने के प्रयास की जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने
मौके पर पहुचकर काम को रोकने के बाद अधिशासी अधिकारी ने ग्राम प्रधान व अन्य पर चोरी से ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास करने एंव आचार संहिता उलन्घन
करने का मुकदमा दर्ज कराया।बताते है कि उक्त गाव में विद्युतीकण से बंचित
परिवार के घर विजली पहुचाने के लिए 2016 में विभाग द्वारा काम शुरू किया
गया था लेकिन ग्रामीणों ने विभाग पर गलत ढंग से पोल लगाने का आरोप लगाते
हुए विरोध करने लगे।ग्रामीणों के विरोध करने से कार्य रुक जाने के बाद
गुरूवार की रात ग्राम प्रधान व् कुछ अन्य लोग बिना विभाग को सुचना दिए ही
प्राइबेट आदमी से ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किये जाने लगा।रात में काम
होने की जानकारी मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट रघुनाथ मिश्र मौके पर काम
रोकते हुए अधिशासी अधिकार विकास यादव को सुचना देते हुए आरोपियों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिए।सेक्टर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अधिशासी
अधिकारी ने ग्राम प्रधान व अन्य के खिलाफ चोरी से ट्रांसफार्मर लगाने एंव
आचार संहिता के उलन्घन का मुकदमा दर्ज कराया।इस बाबत पूछे जाने पर ज्वाइंट
मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने दूरभाष पर बताया कि चोरी से ट्रांसफार्म
लगाये जाने की सुचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर गए थे और मामला
सही पाये जाने पर ग्राम प्रधान व् अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।इसके
साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा पद का दुप्रयोग करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही
करने के लिए पत्र भेजा गया है।
