प्रदेश सचिव विक्रम सिंह ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_18.html
जौनपुर।
जलालपुर क्षेत्र के बदलपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के प्रदेश
सचिव/प्रवक्ता विक्रम प्रताप सिंह के आवास पर त्रिलोकी सिंह की अध्यक्षता
में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ।
इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मुख्य आतिथि ने सपा की सदस्यता
ग्रहण करायी। इस मौके पर श्री पटेल ने पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक सवाल
के जवाब में कहा कि चुनाव में भाजपा ही जुमलेबाजी कर रही है। प्रधानमंत्री
को गधा कहने के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि यह गलत है। हम इसका समर्थन
नहीं करते। भाजपा पर तंज कसते हुये उन्होंने कहा कि यह सच है कि सभी गुण्डा
मवाली किस्म के लोग भाजपा में पड़े हैं। इसी क्रम में प्रदेश सचिव विक्रम
प्रताप सिंह से पत्रकारों पूछा कि कि आप अभी तक भगवा लेकर चल रहे थे लेकिन
टिकट न मिलने पर आपने पार्टी छोड़ दिया। इस पर उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी
का सम्मान करता हूं लेकिन उनको देखना चाहिये कि उनके नेता उनकी आड़ में क्या
कर रहे हैं। जो भाजपा की छवि थी वह अबकी बार टिकट बंटवारे में ताख पर रख
दी गयी, क्योंकि मोटी रकम वसूल कर टिकट बांटी गयी। मुझे टिकट नहीं मिला,
इसका गम नहीं है। चिंता इस बात की है कि पैसे पर टिकट बांटा गया। इस अवसर
पर विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राज नरायन बिन्द, विधान परिषद सदस्य बाल कुमार
पटेल के अलावा पूर्व प्रमुख शिवशंकर यादव, लाल बहादुर यादव, सर्वेश सरोज,
विशाल, भृगनाथ चौहान, राजेन्द्र टाइगर, कामता यादव मिश्र, राजकुमार शर्मा,
रमेश साहनी, शिवम बरनवाल, बच्चू लाल यादव, विकास सिंह, राजू निषाद, संजय
चौबे, शेषनाथ शर्मा, अर्जुन सिंह, नग्गू यादव पहलवान, अनिल, राजेन्द्र
यादव, रितेश आदि उपस्थित रहे। संचालन युवा नेता रामचन्दर सिंह ने किया।

