मनबढ़ युवको ने छात्रा से की छेड़छाड़
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_25.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर में स्थित स्टेट बैंक के सामने अराजक तत्वों व मनबढ़
युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे स्थानीय दुकानदार परेशान हैं वहीं
कोतवाली पुलिस मनबढ़ लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय मूक दर्शक बनी
रहती है। जिससे इनके हौसले बुलंद है।जिसका जिगता जागता उदाहरण तब देखने को
मिला जब आधारकार्ड बनवाने आई एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनबढ़ युवकों को
मना करने पर मनबढ़ युवको ने दूकानदार की पिटाई कर दुकान फूंकने की धमकी दे
डाली।
बतातै है कि उक्त बैंक के सामने स्थित फैज कम्युनिकेशन के नाम से कम्प्यूटर सेंटर पर कुछ छात्राये आधारकार्ड बनवाने आईं थीं। आरोप है कि विनोद विंद व इरफ़ान नाई सहित कुछ मनबढ़ लड़के लड़कियों से छीटाकशी व छेड़छाड़ करने लगे। जिसे देख कम्यूटर संचालक लॉरेब मना किया तो मनबढ़ युवकों ने दुकानदार की पिटाई करते हुए दूकान फूंकने तक की धमकी दे दिया।दुकानदार के भाई कोतवाली मोहल्ला निवासी दानिश रजा पुत्र मुन्नन खां ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।