जालसाजी कर करोड़ों की जमीन हड़पने का नहीं सुलझ सका विवाद
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_6.html
मछलीशहर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के धौरहरा निवासी किसान की
करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कराने का मामला नहीं सुलझ सका।
उपनिबंधक कार्यालय अधिवक्ता, क्रेता, विक्रेता, गवाहों के बीच चली तीन
घण्टे की पंचायत बेनतीजा रही।
बताते है कि उक्त गांव निवासी भुक्तभोगी जवाहर लाल व उसके परिजनों का
आरोप था कि उसकी लगभग 5 करोड़ कीमत की पूरी जमीन भूमाफियाओं ने धोखाधड़ी कर
500 रूपये देकर लिखा लिया। जिसके बाद किसान जमीन वापसी की मांग के साथ
आत्मदाह तक की धमकी दी गयी थी। उपनिबंधक राकेश कुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता
दिनेश चन्द्र सिन्हा, यज्ञनरायन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, आर पी सिंह
की मध्यस्थता में दोनों पक्षों को तलब कर विवाद सुलझाना तय किया था। पंचायत
में जहां आरोपी पवनकुमार दो चेक के जरिये 7 लाख भुकतान सहित कई बार लाखों
का भुकतान किया जाना बताया। रोकड़ बही सहित कई साक्ष्य प्रस्तुत किया।जबकि
बिक्रेता जवाहर लाल बराबर कहते रहे कि मुझे कोई पैसा नहीं मिला। भुक्तभोगी
पक्ष के अधिवक्ता चन्द्रेश तिवारी ने भुगतान बावत मन्दिर में विपक्षी पक्ष
को कसम खाने की बात कहा तो तैयार हो गया तो भुक्तभोगी जवाहर इस प्रस्ताव पर
मुकर गये। अंततः विवाद का कोई माकूल हल न निकलने पर पंचायत बेनतीजा रही।
कानूनन भुक्तभोगी जवाहरलाल के पास दीवानी न्यायालय में बैनामा मंसूखी का
वाद दायर कर राहत पाने का ही मात्र एक ही विकल्प बचता है।

