आलमारी का ताला तोड चोरों ने लाखों के जेवर उडाये
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_63.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय
थानान्तर्गत बारी गांव में बीती रात चोरों नें रिहायशी मडहे में घुस कर
लगभग एकलाख मूल्य के जेवर आलमारी का ताला तोडकर उठा ले गये।
भुक्तभोगी
जयप्रकाश गिरी के अनुसार बीती रात उनका परिवार अपने रिहायशी मडहे में सो
रहा था। बगल के टिनशेड के कमरे में उनकी बहू सो रही थी। रात में किसी समय
चोरो ने बहू के कमरे में घुसकर उसमें रखी आलमारी का ताला तोडकर उसमे रखे
सोने की चेन,मंगलसूत्र, मांग टीका, दो सोने की अंगूठी तथा 10000 नगद उठा ले
गये। चोरी गये जेवरों की कीमत लगभग एक लाख रूपये है। सुबह जब बहू जगी तो
उसने आलमारी का दरवाजा खुला देखकर शोर मचाया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना
100 नम्बर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर देर तक छान बीन में जुटी रही।

