मुन्ना बजरंगी के भाई सहित चार गिरफ्तार

 जौनपुर। मतदाताओं को प्रलोभन के लिए धन देने के आरोप में रामपुर थाने की पुलिस ने माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी के भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष रामपुर उदय प्रताप सिंह अपने सहयोगियों  के  साथ धनुहा मेला मैदान पर वीआईपी ड्यूटी में थे कि मुखबिर से सूचना मिली की धनुहा क्षेत्र में एक पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा विधान सभा आम निर्वाचन में मतदाताओ को प्रलोभित करने के उद्देश्य से तथा मतदाताओ द्वारा अपने प्रत्यासी के पक्ष में मतदान हेतु रिश्वत के रुप में काफी पैसा बाटा जा रहा है । थानाध्यक्ष ग्राम धनुहा की तरफ जा रहे थे कि तभी भरथीपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की सफारी गाडी दिखायी दी जिसे पुलिस बल द्वारा उतरकर एक साइड होकर रोकने का प्रयास किया गया उस गाडी में बैठे हुए सभी व्यक्तियों द्वारा यह चिल्लाते हुए कि दबाकर मार डालो सालो को  कहते हुए पुलिस वालों पर गाडी चढाने का प्रयास किये किन्तु गाडी असंतुलित हो गयी ।  घेराबन्दी कर बागेश मिश्रा पुत्र श्यामनरायण मिश्रा ग्राम बनीडीह थाना रामपुर के कब्जे से दो अदद समसंग मोबाइल, 8,280 रुपया नगद व एक अदद परिचय पत्र अपना दल सक्रिय सदस्य अंकित बरामद हुआ जबकि गुड्डू सिंह उर्फ ग्वाल सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह निवासी पुरेदयाल ( कसेरु ) थाना सुरेरी के कब्जे से दो अदद मोबाइल, 900 रुपया तथा एक अदद चिट परची जिसपर धन के लेन देन का विवरण अंकित है तथा कुल रु0 13,63000  विभिन्न व्यक्तियों को देने का विवरण अंकित है बरामद हुआ । राकेश सिंह पुत्र सीताराम सिंह ग्राम पुरेदयाल कसेरु थाना सुरेरी के कब्जे से दो अदद मोबाइल 5,300 रुपये व इम्तियाज अहमद पुत्र अलाउद्दीन ग्राम धनुहा थाना रामपुर के कब्जे से दो अदद मोबाइल व 2000 रुपया नगद बरामद हुआ । 

Related

news 224767420385024676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item