चुनाव प्रचार बन्द, कार्मिकों की रवानगी मंगलवार को

 जौनपुर। जिले में सातवें और अन्तिम चरण में आठ मार्च को होने वाले विधान सभा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। चुनाव प्रचार सोमवार को सांय बन्द हो गया। मतदान कार्मिकों की रवानगी बुधवार को होगी। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 बलकार सिंह ने बताया चुनाव प्रचार थम गया है और रैलियां सभा नहीं होने पायेगी। जिले में 2151 मतदान केन्द्र बनाये गये है। मतदाताओं की कुल संख्या 31 लाख 80 हजार 830 है। इनमें 28232 दिव्यांग है। इसकी सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर दो लोगों को लगाया गया है। बदलापुर में 237, शाहगंज में 215, जौनपुर में 204, मल्हनी में 233, मुंगराबादशाहपुर में 245, मछलीशहर 264, मड़ियाहूं में 232, जफराबाद में 228, केराकत में 293 मतदान केन्द्र है। उन्होने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट 261,जोलन मजिस्ट्रेट 31 है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ अधिकारी की टीम है। उन्होने बताया कि मतदान कार्मिकों को तीन स्थानों से रवाना किया जायेगा। बीआरपी इण्टर कालेज से शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, टीडी इण्टर कालेज से बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, मछली शहर जबकि जगदीशपुर राजकीय पालिटेकनिक से जफराबाद, केराकत, मड़ियाहूं से कार्मिक रवाना होगें। चुनाव के बाद मण्डी समिति में ईवीएम जमा कियाा जायेगा। प्रत्येक विधान सभा में पांच पांच आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये है।  पत्रकारों के एक सवाल जबाब में  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में यदि जानबूझ कर या लापरवाहरी से नाम काटा गया तो जांच कराने पर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि कल शाम से उड़का दल की टीम तीन कर दी जायेगी। पर्याप्त अर्धसैनिक बल और पुलिस मतदान से एक दिन पहले केन्द्रों पर तैनात कर दिये जायेगे। जिले में कुल 74 बेरियर लगाये गये है जो वाहनों की चेकिग करेगें। मतदाता सूची में जिनका नाम होगा वह मतदान करेगा।

Related

news 7938200472905068132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item