होली पर सुरक्षा बनी पुलिस के लिए चुनौती

जौनपुर। मतगणना संपन्न हो गई। अब होली भी है। ऐसे में मतगणना के बाद जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। मतगणना के बाद का माहौल व फिर से होली को लेकर भी पुलिस के सामने शांति व्यवस्था बनाए रखना चुनौती होगा। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया है। होली के दो दिन पहले जिले में मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के परिणाम के बाद जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार तक जिले में सपाइयों का दबदबा था तो शनिवार को भाजपाई फ्रंट पर आ गए हैं। इन हालात में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती है। क्योंकि पांच विधानसभा सीटों पर विजयी व पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहीं तनातनी न हो गए तथा माहौल न बिगड़ जाए, इसलिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही मतगणना के बाद का तनाव व फिर से होली की तैयारियां भी पुलिस के लिए चुनौती हैं। क्योंकि होली के दौरान भी जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना जरुरी है। इन हालात को देखते हुए शनिवार को ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। ताकि जिले में शांतिपूर्वक होली का त्योहार संपन्न कराया जा सके।

Related

news 7371170061131579243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item