परीक्षा के नाम पर चल रहा है वसूली का खेल
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_458.html
जौनपुर। आगामी 16 मार्च से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अब नकल कराने वाले भी क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय होने लगे हैं। जिले के कई क्षेत्र नकल के लिहाज से काफी पहले से बदनाम है तो इसको लेकर विभिन्न केंद्रों पर रुपये के मोलभाव भी शुरू हो गए हैं। कतिपय वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों का कहना है कि रुपये देकर अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाए हैं तो परीक्षार्थियों से वसूली नहीं होगी तो लागत कहां से निकलेगी। एक विद्यालय संचालक ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण का एक ही मानक है रुपया। ऐसे में अगर पैसा खर्च कर परीक्षा केंद्र बनवाया गया है तो वह निकलना भी तो चाहिए। इस तरह की व्यवस्था को देखकर गरीब परिवार से जुड़े परीक्षार्थी काफी परेशान होने लगे हैं।

