अतुल प्रकाश यादव अध्यक्ष,डॉ श्याम शरण सिंह चुने गये महामंत्री

जौनपुर। रविवार को जूनियर हाईस्कूल सीहीपुर के प्रांगण मे उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ की बैठक मे जिले भर के अध्यापको  ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें मो असलम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त को संरक्षक तथा डॉ अतुल प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष , अतुल को जिनको 148 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर डा श्याम शरण सिंह निर्वाचित हुए इन्हें 130 मत प्राप्त हुआ।मंत्री पद पर दुष्यन्त मिश्र निर्वाचित हुए इनको 104 मत प्राप्त हुआ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव चुने गये।वही उपाध्यक्ष पद के लिए मो कैश,अच्छे लाल चौधरी,आनंद कुमार वर्मा,राय साहब यादव निर्विरोध चुने गये।उपाध्यक्ष महिला श्रीमती मेहनाज बानो,उपाध्यक्ष  (अनु)डॉ संजय रजक, उपाध्यक्ष  (नगर )डॉ उमेश मिश्र,मंत्री दुष्यत, संयुक्त मंत्री के लिए रिजवानुल हसन,डॉ हेमंत यादव,उमेश चंद दुबे,मो जुबैर,राम सिंह चुने गये ।कोषाध्यक्ष शिवकुमार सरोज को चुना गया वही लेखाकार के लिए रामकृष्ण श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से चुना गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंदौली हैदर अली एवं फाफा साहब भारती तथा ओमप्रकाश त्यागी पर्यवेक्षक के रूप मे मौजुद रहे।अध्यक्ष चुने जाने के बाद पत्रकारों से औपचारिक बात करते हुए डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षको के हित की लड़ाई और प्रशासन से सामन्जस्य ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर विनोद कुमार ,मुशीराम यादव ,मनसुखा राम पाल ,अरविंद शुक्ल इत्यादि अध्यापक उपस्थित रहे।आभार अमरावती पाल स्वागत समिति की अध्यक्ष  ने किया।

Related

news 5295850279236072903

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item