पैतरेबाजी कर ढूढ़ रहे भाजपा में घुसने के बहाने

 जौनपुर। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही जहां अधिकारियों ने अपनी कुर्सी को बचाने तथा मलाईदार पदों पर जाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। वहीं अन्य दलों के कार्यकर्ता भी भाजपा में घुसपैठ की तैयारी कर रहे हैं। मतगणना से एक दिन पहले तक जो खुलकर मुखालफत कर रहे थे। अब भाजपा में घुसने के बहाने ढूंढ रहे हैं। कोई बधाई दे रहा है तो कोई स्वागत कार्यक्रम आयोजित करा रहा है।सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासन व पुलिस का रुख बदलना आम बात है, लेकिन यह पहली बार है जब अन्य दलों के कई नेता भी भाजपाइयों से मेलजोल बढ़ाने में जुट गए हैं। भाजपा के शहरविधायक एक अभिनंदन समारोह में पहुंचे तो अब तक दूसरे दलों का झंडा उठाने वाले उन्हें माला पहनाने के लिए पूरी तरह आतुर दिखाई पड़े। यही हाल अन्य भाजपा विधाय के आवासों पर देखने को मिल रहा है। जहां दूसरे दलों के नेता पुराने संपर्कों की दुहाई देकर अपना संपर्क बढ़ा रहे हैं। कुछ तो खुद को पुराना स्वयंसेवक तक बता रहे हैं। इससे विधायकों के सामने दुविधा खड़ी हो गई है

Related

news 7466967531267979520

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item