परीक्षार्थियों की जानकारी नहीं, कैसे करें तैयारी
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_87.html
जौनपुर।यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को फर्नीचर, पेयजल से लेकर कॉपी-पर्चे ले जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन कॉलेज में कितने छात्र परीक्षा देंगे। व्यवस्थापकों को इसका पता ही नहीं हैं। ऐसे में वे किस आधार पर तैयारी करें। इसको लेकर विभाग के जिम्मेदार मूक बने हुए है तो प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थापकों को बैठक की घुट्टी पिला रहे हैं।
16 मार्च से बोर्ड परीक्षा है। इसके लिए जिले में इसकी तैयारी नहीं चल रही है। इसके लिए केंद्रवार छात्रों का आवंटन किया गया है लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी जानकारी ही नहीं हैं। जिससे वे तैयारी को लेकर असमंजस में हैं। विद्यालय को आवंटित छात्र संख्या के आधार पर ही फर्नीचर, उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्रों व कक्ष निरीक्षकों की मांग की जानी है। जानकारी के अभाव में इसका वितरण नहीं हो पा रहा है लेकिन अधिकारी इसको नहीं समझ रहे हैं। यहां परीक्षा केंद्रों को अंधेंरे में रखकर परीक्षा की सारी तैयारी कराई जा रही है। केंद्रों पर सभी कार्याे पूर्ण कराने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के ऐसे निर्देशों को लेकर व्यवस्थापक परेशान हैं। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी चुप हैं।

