भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय दिवस रैली

जफराबाद। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल सिरकोनी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को मण्डल अध्यक्ष धर्मराज सिंह के नेतृत्व में विजय दिवस रैली का आयोजन किया गया। भाजपाईयों द्वारा निकाली गयी उक्त रैली जफराबाद कस्बे से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भ्रमण करते हुए त्रिमुहानी राजेपुर तक पहुॅच कर समाप्त हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा को प्रचण्ड बहुमत प्रदान करने वाले क्षेत्रवासियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस रैली में जबिन्दर साहॅू, शीतला प्रसाद गिरि, विवेक सिंह, सत्य प्रकाश सिंह ‘‘करिया‘‘ जयहिन्द सेठ, संदीप अग्रहरि, विकास यादव, शिवम् सिंह, प्रवीण सिंह, अजीत दूबे सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल रहे।

Related

politics 8865225729363732208

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item