प्रधान पद के लिए मां-बेटा आमने-सामने

जौनपुर।  विभिन्न कारणों से रिक्त हुए प्रधान और बीडीसी सदस्य पद के लिए चल रहे नामांकन पत्रों की वापसी का दौर शनिवार को समाप्त हो गया। एक जुलाई को होने वाले दोनों पद के लिए चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 17 उम्मीदवार प्रधान पद के हैं, जिनमें मां-बेटे भी शामिल हैं। बदलापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत भटेहरा में रिक्त ग्राम प्रधान पद हेतु होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को बृजेश यादव ने नामांकन पत्र वापस वापस ले लिया है। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि पूर्व प्रधान स्व. रामहित यादव की पत्नी फूला देवी, उनके लड़के उपेन्द्र कुमार यादव, रीना पांडेय अब मैदान में हैं। चुनाव कार्यालय के मुताबिक डोभी विकास खंड के चिटको गांव के प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें एक ने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह मड़ियाहूं के गौरा में प्रधान पद हेतु 5 लोगों ने नामांकन किया, जिसमें दो ने पर्चा वापस ले लिया। इसी ब्लाक के मलसिल में 8 लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था। इनमें एक ने अपना पर्चा वापस ले लिया। उधर सिकरारा ब्लाक के जमालपुर में प्रधान पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें 2 लोगों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसी तरह डोभी के वार्ड नंबर 82 से बीडीसी सदस्य के लिए अब दो, मड़ियाहूं के जमुआ के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बरसठी से वार्ड नंबर 39 से पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की बहू का बीडीसी सदस्य चुना जाना तय हो गया है, क्योंकि उनके सामने कोई प्रत्याशी ही नहीं खड़ा है। उधर मुफ्तीगंज के वार्ड 40 से भी केवल एक प्रत्याशी ही मैदान में है।

Related

politics 4576296241890087645

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item