प्रेमी के घर खुद पहुंची प्रेमिका, करायी गयी शादी

जौनपुर। घोड़ी पर सवार होकर बरात ले जाने में देरी होती देख एक प्रेमिका खुद प्रेमी के घर पहुंच गयी। उसने परिवार वालो पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। पहले तो लड़के परिवार वाले तैयार नही थे बाद पुलिस की मौजूदगी गांव के कुछ सम्भ्रात लोगो के समझाने बुझाने के बाद दोनो का गांव के एक मंदिर में सात फेरा करा दिया गया।  

सरपतहां गांव निवासी अमरदीप (25) का प्रेम संबंध सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थानांतर्गत सकरदे गांव निवासी सिपल (23) पुत्री छोटेलाल के साथ बीते दो वर्षों से चल रहा था। दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे और विवाह के लिए तैयार थे।  इस बीच घर वाले जब दोनों की शादी में देर करने लगे तो बीते 11 जून को कथित तौर पर प्रेमिका , प्रेमी के घर आ गई और शादी की जिद करने लगी। फिर भी जब बात नहीं बनी तो आज सुबह प्रेमिका ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को थाने लाई। इसके बाद दोनों पक्षों से सभ्रांत लोगों को बुलाकर सुलह-समझौते के बाद परिसर में ही स्थित हनुमान मंदिर में विवाह करा दिया। मौके पर रामचंद्र यादव, बसंतलाल, अभयराज, फत्तेलाल यादव, परदेसी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4449124777539902958

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item