गाजा के साथ युवक गिरफ्तार

मिर्जापुर। जिले के चील्ह पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक युवक को गिरप्तार कर जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त संत रविदास नगर भदोही के महराज गंज से गांजा लेकर अपने गाॅव मझिगवां आ रहा था कि उसे मुखबीर की सूचना पर चील्ह थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने हमराही टीम से घेरा बंदी कर मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर मझिगवां गांव से एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरप्तार किया। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पिंटू सोनकर निवासी मझिगवां थाना चील्ह बताया।

Related

news 787991139049378629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item