अधिकारियो संग भारी संख्या में जनता ने किया योग , देखिये फोटो में

जौनपुर। विश्व योग दिवस के मौके पर  नगर के टीडी कालेज के मैदान में जिले के भाजपा नेता विधायक डीएम एसपी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता ने योग किया। सूबह सात बजे शुरू हुए योग शिविर में योग प्रशिक्षको ने सभी को योगा कराया। योग हमारे जीवन में कई परिवर्तन ला सकता है। इस कार्यक्रम में महिलाओ का खासा उत्साह दिखा।  योग करने से हमारे मन में उच्च विचार का आते है और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते है। योग एक शारीरिक साधना है जिससे आध्यत्मिक उपलब्धि की प्राप्ति होती है। योग के विभिन्न आसनों से हम रोग बीमारियों को शरीर से दूर रख सकते है और प्राणायाम से मन की शान्ति मिलती है। इस मौके पर जफराबाद के विधायक डॉ 0 हरेंद्र प्रताप सिंह , डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा , एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय , टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह , प्रचार्य डॉ 0 विनोद सिंह समेत सैकड़ो जनता ने भाग लिया।
सभी फोटो - कृष्णा स्टूडियो 





 

Related

news 6937037732668772853

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item