ट्रैक्टर - बाइक की भिड़त में दो घायल

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर बाजार में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये जलालपुर थाना क्षेत्र के कोतवाल पुर गांव निवासी 45 वर्षीय उदय तथा 16 वर्षीय गुलशन अपनी मोटर साइकिल यूपी 62 एबी 0195 से कजगांव बाजार जा रहे थे कि रास्ते मे राजेपुर गांव निवासी बबऊ यादव की ट्रैक्टर खजुरा की तरफ से आ रही थी कि जैसे ही ट्रैक्टर सरकोनी रसैना मार्ग पर चढ़ा था कि सिरकोनी की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने ट्रैक्टर में जबर जस्त टक्कर मार दी और दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए घायलों को आस पास के लोगों ने उठाकर किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज करवाया गया । इसी प्रकार केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर बाजार में खड़ी एक बोलरों को पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे बोलरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी तथा सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

Related

news 2887814465371499562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item