शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद शाखा के मो. असलम के संरक्षकत्व व जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांग का पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्टेªट को सौंपा गया। पत्रक के अनुसार शिक्षकों ने कहा कि जिस प्रकार से खाद्यान्न एवं एमडीएम कन्वर्जन कास्ट में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से अन्तर रखा गया है, उसी प्रकार से निःशुल्क यूनीफार्म डेªस में भी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिये निर्धारित दर में अन्तर रखा जाय। साथ ही जिस प्रकार शासन अपने स्तर से स्कूल बैग, निःशुल्क किताबें आदि वितरण करवाया जाता है, उसी प्रकार से निःशुल्क यूनीफार्म डेªस भी वितरित हो, ताकि शिक्षक विभिन्न प्रकार के आरोपों से बचें। इस अवसर पर डा. श्याम शरण सिंह, यशवंत सिंह, शिव कुमार सरोज, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, राम मिलन, वीरेन्द्र बहादुर यादव, लाल साहब यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5967340218886090467

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item