आनन्द बनाये गये विश्व हिन्दू सेवा संघ के नगर अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2017/06/blog-post_760.html
जौनपुर।
विश्व हिन्दू सेवा संघ की चुनावी बैठक गुरूवार को नगर के सुतहट्टी बाजार
स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई जिसकी संघ के जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि ने
किया। इस दौरान आनन्द निषाद को संघ का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिस पर
उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा रोहित
मिश्रा को मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष व करण शुक्ला को करंजाकला ब्लाक अध्यक्ष
मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री अग्रहरि ने सभी नये
पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा व
हिन्दुत्व की रक्षा है। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया। इस अवसर
पर सतीश मौर्या, आशीष गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, विकास पण्डा, सतीश सेठ,
चंचल यादव, सर्वेश यादव, राम आशीष साहू, गोपाल गुप्ता, अरविन्द पाठक, सुभाष
सोनकर, मोहित बिन्द, जतन अग्रहरि, अरविन्द अग्रहरि के अलावा तमाम
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।