पुलिस के सह पर भू-माफिया करा रहे अवैध खनन

जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-माफियाओ के अवैध खनन पर पर रोक लगा कर अवैध खनन करने वाले माफियाओ के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जा रही है। जिसको बड़ी सख्ती के साथ अन्य जनपदों में भले ही किया जा रहा हो लेकिन जिले के कई स्थानों पर पुलिस के सह पर अवैध खनन का खेल बदस्तूर चल रहा है। खेतासराय थाना के विभिन्न जगहों पर पुलिस अपने रसूख के बल भू-माफियाओ को संरक्षण देकर अवैध खनन करा रही है। पुलिस रूपये के लालच में आकर मुख्यमंत्री के आदेश की धज्जिया जमकर उड़ाते हुए भू-माफियाओ को संरक्षण देकर रातभर जेसीबी चलवाने में व्यस्त है। जबकि थाने पर लिखा है कि कर्म ही पूजा है लेकिन ऐसे में जब पैसे की पूजा होने लगे तो  क्या जरुरत है कर्म करने की। क्राइम ब्रांच से आये नवागत थानाध्यक्ष अनिल सिंह के कार्य प्रणाली पर लोग सवालिया निशान लगा रहे है। बताते हैं कि  क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में भू-माफियाओ द्वारा धड़ल्ले से रातभर जेसीबी चलवाया जा रहा है। पुलिस इन पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम है। जानकार कर भी अंजान बन बैठी है। जब भू- माफियाओ पर पुलिस संरक्षण है तो किस बात डर है। भू-माफिया पुलिसिया सह पाकर मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए रातभर जमकर जेसीबी लगवाकर भारी मात्रा में अवैध खनन कराते है। एक तरफ जहाँ पुलिस मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करने के लिए अवैध भू-माफियाओ व अवैध खनन करने वालो के खिलाफ धर-पकड़ रही है इसके विपरीत पुलिस या डायल 100 हो सब ऊपर से नीचे तक मिलकर अवैध खनन का खेल खेल जा रहा है। भू-माफियाओ ने अपने रसूख के बल पुलिस की आँखे बन्द कर दी है। यदि संयोग से रात में गस्त के दौरान ट्रैक्टर पर लदा मिट्टी अगर पुलिस देख भी लेती है तो कौन कहे धर-पकड़ मारे आँख मूद लेती है। जिससे भू-माफियाओ के आगे पुलिस कार्यवार्ही करने में पुलिस फेल साबित हो रही है। अवैध खनन के बन्द के बाद भी भू- माफिया अपने पैसो के बल पर रातभर जेसीबी लगवाकर अवैध खनन का कार्य जोर-शोर से करा रही है। वही जरुरत मन्दो को बेखौफ महँगे दामो में मिट्टी बेचकर गरीबो की जेब ढीली करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है।एक हजार से बारह सौ रूपये प्रति ट्राली की दर से भू- माफियाओ द्वारा जरुरत मन्दो को मिट्टी गिराया जा रहा है। जरुरत मन्दो ने जब पूछा क्यू इतना महँगा तो भू-माफिया कहते कि डायल 100 से लेकर थानाध्यक्ष तक को पैसा देना पड़ता है। तो पैसा कहा से आएगा। तो इस तरह से पुलिस भू-माफियाओ को संरक्षण देखकर अवैध खनन करा रही और गरीब जरुरत मन्दो की भी जेब ढीली करा रही है। इस तरह से मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेला जा रहा है। अवैध खनन के बाद से पुलिस पैसा लेकर भू-माफियाओ को संरक्षण देखकर रातभर जेसीबी चलवाया जाता है। मिट्टी का अवैध खनन धड़ल्ले से करा कर सरकार के मंशा को पलीता लगा रही है।

Related

news 2914524795942639602

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item